खेलने के लिए रविवार को घर से निकले सात बच्चों में से दो लापता बच्चों को चौथे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया था

0
173
  • खेलने के लिए रविवार को घर से निकले सात बच्चों में से दो लापता बच्चों को चौथे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया थ

 

पुलिस ने और पांच को भी ढूंढ निकाला मुंबई से मिले और लापता पांच बच्चे भी

मुंबई पुलिस की निगरानी में रखा गया

डेरा बस्सी पुलिस बच्चों को लेने के लिए हुई मुंबई रूवन

डेराबस्सी,मेजर अली

  1. गुमशुदा बच्चों की तस्वीर
    गुमशुदा बच्चों की तस्वीर

    डेराबस्सी से खेलने के लिए रविवार को घर से निकले सात बच्चों में से दो लापता बच्चों को चौथे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया था। बाकी पांच बच्चों को मुंबई में लोकट कर लिया गया है जिन्हें मुंबई पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उन्हें लेने के लिए डेराबस्सी की पुलिस टीम अब मुंबई के रवाना हो चुकी है। जल्द ही सही सलामत पांचों बच्चे अब डेराबस्सी में अपने परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।

जानकारी मुताबिक सात बच्चों में से लौटे दो बच्चे गौरव पुत्र अनिल और ज्ञानचंद पुत्र ज्ञान बाबू हैं। ये मुंबई रेलवे स्टेशन पर ही बाकी बच्चों के साथ सोए और वही समय बिताते रहे। डेराबस्सी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सिंह के अनुसार पहले गौरव को टीम के साथ मुंबई साथ ले जाने का प्रोग्राम था परंतु अब क्योंकि सभी पांच बच्चे मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिए हैं, इसलिए गौरव को ले जाने की जरुरत नहीं पड़ी। एएसपी वैभव चौधरी के अनुसार डेराबस्सी से पुलिस टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो चुकी है जो वहां से फ्लाइट पकड़ शनिवार को मुंबई पहुंच जाएगी। उनके साथ दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं। सभी बच्चे सही सलामत हैं जो रविवार रात या सोमवार तक डेराबस्सी पहुंच जाएंगे।

यहां बता दें कि चार बच्चे दिलीप, गौरव, विष्णु और ज्ञानचंद एक साथ रविवार दोपहर खेलने का बोलकर निकले थे जबकि तीन बच्चे सुबह अनिल कुमार, सूरज और अजय साहनी सुबह खेलने के लिए बोलकर घर से निकले थे। इनके साथ दीप भी था जो डेराबस्सी से ही 6:30 बजे वापस लौट आया था। उसी ने बताया है कि तीनों लड़के मुंबई वगैरा घूमने की बात कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर इन लापता बच्चों को अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज कर पड़ताल आगे बढ़ाई हुई है।