Youth Wing And Women’s Wing Of Jannayak Janata Party ने चलाया अभियान जिले के हर बूथ पर होंगे बूथ के योद्धा : सुरेश काला

0
216
Youth Wing And Women's Wing Of Jannayak Janata Party
Youth Wing And Women's Wing Of Jannayak Janata Party
Aaj Samaj (आज समाज),Youth Wing And Women’s Wing Of Jannayak Janata Party, पानीपत: जननायक जनता पार्टी के प्रेस प्रवक्ता जयदेव नौल्था ने बताया कि पार्टी के एक बूथ-एक योद्धा कार्यक्रम के तहत पानीपत जिले हर गांव में जाकर युवा विंग और महिला विंग के द्वारा पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं के घर-घर पर मीटिंग करके जजपा का बूथ योद्धा कार्यक्रम चलाया और पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान जिला युवा अध्यक्ष टीपू पोड़िया ने कहा कि जजपा की युवा विंग पानीपत ज़िले के हर गांव में जाकर लोगों को जननायक जनता पार्टी की उपलब्धियों व सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बता रहा हैं और हर बूथ पर एक मज़बूत बूथ योद्धा तैयार किया जा रहा हैं।

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला होंगे

महिला जिला अध्यक्ष गीता पलड़ी और समालखा हलका अध्यक्ष महिला मीनाक्षी चावला ने कहा कि बूथ योद्धा कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।जिस प्रकार से आज जजपा के साथ लगातार महिला और नौजवान जुड़ते हुए नज़र आ रहे हैं, उनको देखते हुए दावे के साथ आने वाला समय हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला होंगे। टीपू पोडिया और गीता पलड़ी ने बताया कि विपक्ष का काम है, सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का कटाक्ष करना। अब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दूरदर्शिता व गठबंधन सरकार की मेहनत रंग लाई अब वह दिन दूर नहीं, जब पानीपत के साथ-साथ हरियाणा का प्रत्येक नागरिक हरियाणा के विकास व सत्ता की बागडोर जननायक जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व को सौपने का काम करेगा।

यह भी पढ़े  : Reliance Foundation : एशियाई खेलों में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े एथलीटों का जलवा, 12 पदक जीते

यह भी पढ़े  : Haryana Yadav Mahasabha : राकेश यादव बने हरियाणा यादव महासभा के युवा उपाध्यक्ष

Connect With Us: Twitter Facebook