Youth Tourism Club of Mahendragarh : हकेवि के युवा पर्यटन क्लब ने किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

0
232
हेरिटेज वॉक के लिए रवाना होने से पूर्व कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ।
हेरिटेज वॉक के लिए रवाना होने से पूर्व कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ।

Aaj Samaj (आज समाज), Youth Tourism Club of Mahendragarh, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के युवा पर्यटन क्लब, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर बुधवार को ‘हेरिटेज वॉक‘ का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्थानीय ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृति की समझ विकसित करना, स्वच्छता और पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के वाई-फाई चौक से हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज वॉक को रवाना किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति व धरोहर के प्रति लगाव व आदर भाव विकसित करने की दिशा में अग्रसर है और इस तरह के आयोजन इस प्रयास में बेहद मददगार हैं।

विश्वविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक डॉ. विवेक बाल्यान और डॉ. नितिन गोयल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चाँदनी देवी, श्री विकास सिवाच ने कुलपति व पर्यटन मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान नारनौल के जल महल, छोटा बड़ा तालाब, चोर गुम्बद इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में समृद्ध विरासत का अनुभव लेने के लिए हेरिटेज वॉक द्वारा शहर को देखना विद्यार्थियों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा।

यह भी पढ़ें  : District and Sessions Judge Rajneesh Bansal : सुखमय जीवन जीने व जीवन में अपने अधिकारों के लिए कानून की जानकारी होना बहुत ही जरूरी

Connect With Us: Twitter Facebook