कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

0
214
Youth Red Cross executive committee meeting held in university

इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की यूथ रेड क्रॉस की कार्यकारिणी समिति की वार्षिक बैठक (सत्र 2022-23) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पर्यावरण संबंधित गतिविधियों एवं समाज को नशे दूर रखने में सहायक गतिविधियों को भी शामिल करने का सुझाव दिया।

नशा मुक्ति के लिए सर्वेक्षण तथा शोध कार्य किया जाएगा

बैठक में यूथ रेड क्रॉस के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार वशिष्ठ ने यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा वर्ष 2021-22 में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उक्त कार्यकारिणी समिति ने वर्ष 2022-23 में होने वाली यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए बजट पारित किया। इसके बाद वर्ष 2022-23 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं सभी संबंधित महाविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाने वाली यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए कैलेंडर पारित किया गया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूथ रेड क्रॉस यूनिट एवं स्टेट नारकोटिक्स एवं कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं में व्याप्त नशा मुक्ति के लिए सर्वेक्षण तथा शोध कार्य किया जाएगा।
इस बैठक में कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार शर्मा, अनिल कुमार जोशी, संयुक्त सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, एवं डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. अनिल वोहरा का अहम योगदान रहा एवं उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में कुरुक्षेत्र एवं अंबाला के रेड क्रॉस के जिला सचिव, सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट के प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, एनएसएस के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, यूथ रेड क्रॉस यूटीडी के प्रोग्राम कांउसलर डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. पूजा अरोड़ा एवं यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों के प्रतिनिधि जतिन एवं ललिता देवी उपस्थित रहे। बैठक का समापन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार वशिष्ठ के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें : कुवि के यूआईईटी संस्थान के डॉ. अजय जांगड़ा बने लेफ्टिनेंट कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने दी बधाई

Connect With Us: Twitter Facebook