Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में मौत

0
70
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में मौत

परिजनों ने सरकार से लगाई शव भारत लाने की गुहार
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे पिहोवा वासी युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से युवक का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिहोवा की पूजा कॉलोनी का रहने वाला सुशील कुमार (28) पिछले साल 8 जनवरी को पेरिस (फ्रांस) गया था। 2 सप्ताह पहले ही 8 फरवरी को सुशील की उसके भाई सौरव से बातचीत हुई थी। 11 फरवरी को अपने बड़े भाई संदीप के जन्मदिन की स्टोरी अपनी फेसबुक पर शेयर की थी। उसके बाद सुशील का फोन बंद हो गया। परिजन उसे कॉल करते रहे, मगर उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

मकान मालिक ने दी सुसाइड करने की सूचना

सौरव के मुताबिक, सुशील से बात नहीं हुई तो उसने उसके रूममेट के साथ बातचीत करने की कोशिश भी की। तब 15 फरवरी को मकान मालिक ने उसके भाई के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी। उनको मकान मालिक की बात पर विश्वास नहीं है, क्योंकि 8 फरवरी को सुशील उनके साथ नॉर्मल बातचीत कर रहा था। 11 फरवरी को उसने फेसबुक पर भाई के जन्मदिन की स्टोरी शेयर की।

अब बात करने में आनाकानी कर रहा मकान मालिक

सौरव ने बताया कि मकान मालिक ने उनको भाई के सुसाइड करने का कोई प्रूफ भी नहीं भेजा। अब मकान मालिक उनके साथ बातचीत करने में आनाकानी कर रहा है। कई बार मकान मालिक को फोन भी किया, मगर मकान मालिक उनका फोन ही नहीं उठा रहा है। मकान मालिक मॉरीशस का रहने वाला है।

पेरिस में कपड़े के शोरूम पर काम करता था सुनील

सुशील पेरिस में कपड़े के शोरूम पर काम करता था। यह शोरूम किसी पाकिस्तानी है। उसने पाकिस्तानी से बातचीत की थी। उसने भी सुशील के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। वे बार-बार उस पाकिस्तानी को भी कॉल कर रहे हैं, मगर पाकिस्तानी भी उनका फोन नहीं उठा रहा है।

परिवार पर छाया आर्थिक संकट

सुशील के पिता जगदीश चंद रोडवेज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहे हैं। विभाग से रिटायर होने के बाद मिले पैसे और कर्ज लेकर उन्होंने सुशील को फ्रांस भेजा था। सुशील के सहारे पर उनका घर-परिवार का गुजारा हो रहा था। सुशील की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है। जगदीश चंद के मुताबिक, सुशील की बॉडी मंगवाने के लिए 20-22 लाख रुपए का खर्च आएगा। उनके पास इतनी पैसे की गुंजाइश ही नहीं है।