Hisar News: हिसार में ट्रेन से कट कर युवक की मौत

0
56

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक खेत में दिहाड़ी पर फसलों को पानी लगाने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी में रखा है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। रामायण गांव निवासी रणबीर ने बताया कि कल रात को 8 बजे के करीब उसका भतीजा अश्विनी किसी के खेतों में दिहाड़ी पर पानी लगाने गया था। इसके बाद देर रात 2 बजे के करीब जीआरपी चौकी से उनके पास फोन आया कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो मृतक अश्विनी था। चाचा रणबीर ने बताया कि उन्होंने जानकारी जुटाई है कि अश्विनी रात को खेत में पानी लगा रहा था। उसी समय खेत में कोई आवारा पशु आ गया। उसको खेत से बाहर निकालते- निकालते अश्विनी रामायण रेलवे ट्रैक पर आ गया। अचानक उसी समय ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई। इससे अश्विनी रेल की चपेट में आ गया। अश्विनी की उम्र 22 साल है। वह मजदूरी का काम करता था। जीआरपी ने रात को ही अश्विनी के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अश्विनी के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।