Youth Congress Leader Chanakya Pandit : हरियाणा की जनता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल को याद कर रही : चाणक्य पंडित

0
170
Youth Congress Leader Chanakya Pandit
 कांग्रेस नेता चाणक्य पंडित का पगडी पहनाकर स्वागत करते पूर्व सरपंच रामकरण शर्मा व अन्य।

Aaj Samaj (आज समाज),Youth Congress Leader Chanakya Pandit, पानीपत : कुराड़ गांव की ब्राह्मण चौपाल में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता चाणक्य पंडित ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झूठे वायदे करती है, जिसमें 2022 तक किसानों की दोगुनी आमदनी, हर साल 2 करोड़ नौकरी, 100 दिन में महंगाई कम, 100 दिन में काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने, हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सफर शामिल हैं। चाणक्य पंडित ने कहा कि 75 साल में इतना झूठ नहीं बोला गया जितना भाजपा सरकार में बोला गया है।

 

75 साल में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा नहीं हुआ जितना इनकी सरकार में हुआ

75 साल में देश की फौज में कभी कच्ची भर्ती नहीं हुई जैसी बीजेपी सरकार में हुई। पिछले 75 साल में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा नहीं हुआ जितना इनकी सरकार में हुआ। 75 साल में रसोई गैस सिलेंडर इतना महंगा नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय एक साल तक दिल्ली बॉर्डर पर देश का किसान बैठा रहा। 750 किसानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। किसानों का क्या कसूर था जो एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे। सत्ता में बैठे लोगों ने किसानों को देशद्रोही तक कहा। जबकि किसान देश भक्त वर्ग है। जिसका एक बेटा ट्रैक्टर की स्टेरिंग पकड़कर खेतों में काम करता है तो दूसरा बेटा स्टेनगन पकड़कर देश की सीमाओं की रक्षा करता है।

 

फिर से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की कमान सौंपे

वहीं दूसरी ओर पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों पर न्याय मांग रही महिला खिलाड़ियों को न्याय भी नहीं दिया। चाणक्य पंडित ने कहा कि हरियाणा की जनता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल को याद कर रही है। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है कि कब चुनाव हो और वह भाजपा-जजपा सरकार को चलता करे तथा फिर से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की कमान सौंपे। वहीं चाणक्य पंडित का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जहां फूल मालाओं से स्वागत किया गया वहीं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश बंसल भी मौजूद रहे। चाणक्य पंडित व उनके साथियों का स्वागत करते वालों में गांव के पूर्व सरपंच रामकरण शर्मा, बलवान, कृष्ण भारद्वाज,पंकज, बलबीर मलिक, बलकार शर्मा, डा.बजिन्द्र शर्मा, कश्मीर शर्मा, मिंटू, मेहरदीन,सूरता गौतम, सुनील रोहिल्ला, महाबीर वर्मा व जयभगवान आदि प्रमुख रूप शामिल रहे।

 

Connect With Us: Twitter Facebook