Hisar News: हांसी में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड

0
147
हांसी में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड
हांसी में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में युवक ने आत्महत्या कर ली। उकसा शव घर में पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला। पत्नी से तलाक के बाद वह करीब एक साल से घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हांसी की भाटिया कॉलोनी रिंकू ने बताया कि उसका बेटा केशव राजपूत हांसी में ही हुडा सेक्टर 6 में रहता था। केशव शादीशुदा था। पति-पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था। इसके बाद उसका करीब एक साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। रिंकू ने बताया कि आज सोमवार सुबह 10 बजे के करीब हुडा सेक्टर 6 के निवासियों ने उन्हें सूचना दी की उनका बेटा केशव पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद वह अपने अन्य परिजनों के साथ बेटे के घर पहुंचा। उन्होंने देखा कि रिंकू कमरे की छत वाले पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने हांसी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और केशव के शव को नीचे उतार कर हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। केशव ड्राइवर का काम करता था। वह फिलहाल घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस घटना को लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।