Rewari News: रेवाड़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

0
139
रेवाड़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या
रेवाड़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Rewari News: (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सेक्टर 4 में रविवार रात को एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। चार दिनों से युवक गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। देर रात इलाज के दौरान युवक ने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के आनंद नगर निवासी 18 वर्षीय आर्यन 12वीं के बाद चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ था। उसके मामा रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को करीब 7 बजे पता लगा कि सेक्टर-4 में झगड़ा हो गया है। जिसमें उनके भांजे आर्यन को गंभीर चोटें आई हैं। आर्यन को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पता लगा कि आर्यन सेक्टर-4 में अपने दोस्तों के साथ था। इसी दौरान बाइकों पर 25-30 लड़के पहुंचे, जिन्होंने हाथों में डंडे पर हॉकी ली हुई थीं।

स्कूल के विवाद में चल रही थी रंजिश

उन्होंने आते ही आर्यन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। उनका भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमला करने वाले लोग फरार हो गए थे। हमले में मृतक युवक के दो साथियों को भी चोटें आई हैं। मृतक युवक अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। बताया गया है कि 1 साल पहले ही आर्यन का स्कूल में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल सिराधना, प्रिंस यादव, गोल्डी यादव, जुगनू पंजाबी और मोहित यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।