अभी से जमीनी स्तर पर करना पड़ेगा काम, कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के निशाने पर है सूबे की आप सरकार

Punjab Political News (आज समाज), चंडीगढ़। दिल्ली हार के बाद के बाद पंजाब के आप वर्करों में निराशा जरूर पाई गई थी। लेकिन आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में विधायकों की मीटिंग में बाद केजरीवाल द्वारा दिए गए गुरू मंत्र को लेकर अब आप दोबारा उसी उत्साह से काम करने के लिए तैयार हो गई है। दिल्ली में भाजपा की जीत को राजनीति विश्लेषक पंजाब में नई राजनीति शुरू होने का संकेत मान रहे हैं।

जिन वादों व दावों के साथ आप सत्ता में आई थीं, अब उनको तवज्जो मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में पंजाब में वीआईपी कल्चर पर लगाम कसती दिख सकती है। वीआईपी कल्चर, पंजाबियों को खासा चुभ रहा है। इसके अलावा नशा, रेत बजरी के बेलगाम दाम और भ्रष्टाचार पर ठोस तरीके से प्रहार हो सकता है।

कई मुद्दों पर आप खुद घिरी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली हार ने आप से कई मुद्दे ही नहीं छीन लिए हैं बल्कि आप खुद कई मोर्चों पर घिर गई है। मसलन दिल्ली माडल, पंजाब के पिछले विधानसभा चुनाव में दिग्गजों की हार समेत भ्रष्टाचार, नशे पर आप खुद घिर गई है। विपक्षी दल अब ज्यादा आक्रामकता दिखाएंगे। मुफ्त सुविधाओं पर भारी पड़ेंगे मुद्दे उन्होंने कहा कि मुफ्त सुविधाओं पर यह मुद्दे भारी पड़ सकते हैं। दिल्ली के नतीजे इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

वोट शेयर गिरना भी चिंता का विषय

इसके अलावा आप की ओर से मुफ्त बिजली देने के बावजूद लोकसभा चुनाव में उनका वोट शेयर 2022 के 42 फीसदी के मुकाबले 26 फीसदी रह गया था। ऐसे में मुफ्त की योजनाएं ही काफी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब खुलकर काम करने का अवसर मिल सकता है और वे अपने दम पर पंजाबियों का भरोसा जीत सकते हैं।

जमीनी स्तर पर काम करने पर देना होगा जोर

वर्करों की भावनाओं की कद्र के अलावा जमीनी स्तर पर काम करने पर जोर देना होगा। जिन मुद्दों को लेकर लोगों ने वोट दिए थे उन पर काम करना होगा तभी पंजाबियों का भरोसा जीता जा सकेगा। इसके अलावा पार्टी के वर्करों को अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कसनी होगी। ताकि एक बार फिर से पंजाब में आप की सरकार बन सकें। लेकिन यह राह इतनी आसान भी नहीं है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में 1.81 लाख टन से अधिक मछली का उत्पादन

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान