Yamunagar News: यमुनानगर में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

0
105
यमुनानगर में चाकू से गोद कर युवक की हत्या
यमुनानगर में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

Yamunagar News: (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। युवकों का शराब ठेके के पास किसी बात पर झगड़ा हुआ था। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने वारदात को लेकर शुक्रवार सुबह छानबीन शुरू की, लेकिन कोई गवाह सामने नहीं आया। युवक की पीठ पर चाकू के कई निशान मिले हैं। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को यमुनानगर रेलवे स्टेशन चौक के पास शराब ठेके के बाहर एक रेहडी पर कुछ लोगों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान दो युवकों में से एक युवक ने एक युवक पर चाकू से कई वार किए। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मर्डर की सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। डीएसपी राजेश कुमार व सिटी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने वारदात स्थल का मुआयना किया। यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। मरने वाला कौन है, इसका अभी पता नहीं चला है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन युवकों में रेहडी पर पानी से हाथ धोने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।