Gurugram Crime News: गुरुग्राम में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

0
136
गुरुग्राम में चाकू से गोद कर युवक की हत्या
गुरुग्राम में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: जिले के सेक्टर- 40 में बुधवार देर रात चाकू से गोदकर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। सेक्टर 40 में मकान नंबर 740 के बाहर युवक का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया। उसके गले और पेट पर चाकुओं के निशान थे। गली में मौजूद गार्ड ने बताया कि युवक काफी दूर से दौड़ता हुआ आ रहा था और मकान के बाहर गिर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सेक्टर 39 झाड़सा निवासी 16 वर्षीय निखिल के रूप में की गई है। इसका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। 15 साल पहले परिवार गुरुग्राम आया था। निखिल के पिता राजकुमार श्रमिक हैं। पिता ने बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे निखिल घर पर ही था। उसी दौरान कोई बुलाकर ले गया। सुबह पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी दी। निखिल टेंट हाउस में वेटर का काम करता था। डीसीपी ईस्ट डॉक्टर मयंक गुप्ता ने बताया बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे कंट्रोल रूम पर हत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।