मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव भावपुर का रहने वाला था युवक
Panipat News (आज समाज) पानीपत: शहर स्थित कश्यप कॉलोनी में एक युवक ने पांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड करने से पहले उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। पत्नी से झगड़े के बाद ही युवक ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। युवक ने पत्नी की चुन्नी से पंखे पर लटकर कर आत्महत्या की।
परिजनों ने कमरे की खिड़की से भीतर देखा, तो उन्हें सुसाइड का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
अक्टूबर 2024 में हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरविंद पासवान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर के गांव भावपुर का रहने वाला था। उसकी अक्टूबर 2024 में यूपी की ही रहने वाली निक्की के साथ हुई थी।
अभी एक माह पहले ही दोनों गांव से पानीपत अपने माता-पिता के पास आए थे। यहां घर के एक कमरे में वे दोनों रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता और बहन रहती थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा रहता था। लेकिन झगड़ा किस बात का था, इसकी परिजनों को जानकारी नहीं थी।
दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर
16 फरवरी की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। काफी देर तक झगड़ा होने के बाद पत्नी घर से बाहर आकर बैठ गई थी। युवक कमरे के भीतर चला गया था। जहां उसने दरवाजा भीतर से बंद किया। इसके बाद पत्नी की ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था।
ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम
ये भी पढ़ें : Weather Update : जल्द बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ