Rewari News: रेवाड़ी में युवक से 10 लाख की ठगी

0
70
रेवाड़ी में युवक से 10 लाख की ठगी
रेवाड़ी में युवक से 10 लाख की ठगी

Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में युवक को ट्रेडिंग के खेल में फंसाकर शातिर बदमाशों ने 10 लाख रुपए भी अधिक की ठगी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवाड़ी शहर के सती कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस का बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया था। जिसमें काम के जरिए मोटा पैसा कमाने के बारे में बताया। आरोपियों ने ट्रेडिंग के लिए उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया। एप डाउनलोड करने के बाद ट्रेडिंग करने लगा और कुछ पैसे लगाने पर मोटा मुनाफा दशार्या गया। धीरे-धीरे विनोद उनके झांसे में आता गया। आरोपियों ने अलग-अलग खातों से कुल 10.46 लाख रुपए डलबा लिए। इसके बाद साइबर ठगों ने एक लाख रुपए और मांगे। जिसके बाद उसे एहसास कि धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद बैंक में जाकर दोनों खातों को ब्लॉक करवाया।