Yogasna: अगर आपको भी रहती है गैस और खट्टी डकार की दिक्कत तो ये आसन करेंगे आपकी मदद

0
178
वक्र-आसन योगासन

Yogasna: खानपान सही न होना और स्थिर जीवनशैली फॉलो कपमे वालों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें पेट से जुड़ी परेशानियां काफी कॉमन है। कुछ लोगों को पेट फूलना या गैस्ट्रिक की परेशानी काफी ज्यादा होती है। इस दौरान खट्टी डकार आने के साथ-साथ भूख कम लगने जैसी तकलीफ भी होती है। अगर आपको भी पेट फूलने की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से योगासन की मदद से पेट फूलने की शिकायत को कुछ ही दिनों में कम किया जा सकता है। आरोग्य योगशाला की योग गुरू दिव्या ने कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताया, जिससे कुछ ही दिनों में पेट में बनने वाले गैस से आराम पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन आसान से योगासन के बारे में-

वक्र-आसन योगासन

इस योग की मदद से न सिर्फ गैस की परेशानी कम होती है, बल्कि तेजी से भी कम करने के लिए भी इस योग को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें वक्र आसन का अभ्यास वक्र आसन जिसे स्पाइनल ट्विस्ट पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन को करने के लिए आपको निम्न बातों को फॉलो करना होगा। .

इसके लिए सबसे पहले आपको योग मैट बिछाने होगी।
अब मैट पर अपने दोनों पैरों को फैलाकर बैठ जाएं।
इसके बाद बाएं पैर के घुटने को दोनों हाथों की सहायता से अपनी और मोड़ें और अपने बाएं पैर के तलवे को मैट पर ही रखें।
आगे अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी दाहिनी कोहनी की तरह मोड़ और धीरे-धीरे अपने धड़ को बाईं ओर मोड़ना शुरू करें।अपने बाएं हाथ को मैट पर ही रखें।
इस योगासन को करीब 10 मिनट तक करना है।
यह अभ्यास आपके डाइजेशन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला रखता है।

शशांकासन योगासन

इस आसन को करने के लिए आपको मैट पर आराम से बैठ जाएं।
इसके बाद दोनों घुटनों को मोड़ कर उसके बैठ सीधा बैठ जाएं।
अब दोनों हाथों की हथेलियों को मैट पर आगे की ओर फैलाएं।
अब अपने सिर को आगे की ओर झुकाएं फोरहेड को फर्श पर टच करें।
इस पोज़िशन में खुद को करीब 5 से 10 सेकंड तक रोके रहें।
अब पीठ को सीधा रखते हुए अपने सिर को ऊपर की ओर ले जाएं और वापस घुटनों के बल बैठ जाएं।
इस अभ्यास से आपके पेट की आंतों में होने वालों सूजन कम होती है साथ ही पेट में बन रही गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

पवनमुक्तासन योगासन

इसमें योगा मैट पर सीधे लेट जाएं।
इसके बाद अपने दोनों पैरों के घुटनों को अपने सिर की तरफ मोड़ कर ले जाएं।
अब दोनों हाथों से अपने घुटनों को कस कर पकड़ लें। और अपने पेट की तरफ दबाएं।
इस पोज़िशन में खुद को करीब 10 सेकंड तक रोके रहें।
इस अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव होता है, कभी-कभार होने वाली गैस और हवा से धीरे-धीरे राहत मिलती है।

पद संचलन

इस पोजीशन को करने के लिए मैट पर लेट जाएं।
और अपने दोनों पैरों को साइकिल की तरह धीरे – धीरे चलाएं।
दोनों हाथों को दोनों पैरों की जांघों पर रखें।
इस अभ्यास से पाचन और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करता है, कूल्हे और घुटने के जोड़ों में सहायता करता है।