Yogasna: इन आसनों को करने से रहेंगे दिन भर एक्टिव

0
186
Yogasn

Yogasna : क्या आप भी सुबह उठते ही थकावट और कमजोरी महसूस करते हैं? क्या आपको सुबह किसी भी चीज में फोकस करने में परेशानी होती है? अगर हां, तो यह बॉडी और माइंड के एक्टिव न होने की वजह से हो सकता है। इसका कारण खराब डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी हो सकती हैं। अगर आपके शरीर में पोषक की कमी है, तो इसका असर आपकी बॉडी और माइंड दोनों पर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दिया जाए। बॉडी और माइंड को एक्टिव रखने के लिए आप रोज योगा करने की आदत भी बना सकते हैं। इससे मांसपेशियों में मजबूती बनी रहेगी और माइंड भी एक्टिव रहेगा। लेकिन ऐसे में कंफ्यूजन रहती है कि कौन से योगासन करने ज्यादा फायदेमंद होंगे।

ताड़ासन

योगा की शुरुआत आप ताड़ासन से कर सकते हैं। इससे पूरी बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है। यह योगासन पाचन क्रिया स्वस्थ रखने और हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करता है। इस योगासन से आपको फोकस करने में मदद मिलेगी और कब्ज से भी राहत मिलेगी। अगर बच्चा हाइट बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, तो इस योगासन के अभ्यास से काफी मदद मिलेगी।

मलासन

दूसरे स्टेप में आप मलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं में मदद मिलेगी। पीरियड्स इर्रेगुलर की समस्या में भी यह योगासन करना फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से पीरियड्स क्रैम्प्स कम होंगे और फर्टिलिटी इंप्रूव होगी।

बितिलासन

बितिलासन करने से आपको तनाव से राहत मिलेगी। इससे आपका पोस्चर इंप्रूव होगा और पीरियड्स में दर्द से राहत मिलेगी। इस योगासन के अभ्यास से आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी। यह योगासन बॉडी को बैलेंस बनाने में भी मदद करेगा।

भुजंगासन

यह योगासन महिला और पुरूष दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अभ्यास से पेट का निचले हिस्सा स्वस्थ रहेगा। इसके अभ्यास से आपको एसिडिटी, कब्ज और कमर दर्द से भी राहत मिलेगी। अस्थमा के मरीजों के लिए भी भुजंगासन करना फायदेमंद है।

अधोमुख श्वानासन

इस योगासन के अभ्यास से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके अभ्यास से हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है और बाजुए मजबूत होती हैं। इस योगासन को करने से एंग्जायटी और स्ट्रेस भी कम होता है।

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह योगासन बॉडी को बैलेंस बनाने में मदद करता है। इसके अभ्यास से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

बालासन

बालासन करने से बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहते हैं। इससे सिरदर्द की समस्या ठीक होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे सीने, कमर और कंधों की स्ट्रेचिंग होती है।

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से कमर दर्द और अकड़न ठीक होती है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अभ्यास से पीरियड्स क्रैम्प्स कम होते हैं व तनाव और थकावट से भी राहत मिलती है।

सेतु बंधासन

सेतु बंधासन से अभ्यास से थायराइड ग्लैंड ठीक रहता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और लंग्स भी हेल्दी रहते हैं। यह योगासन महिला और पुरूष दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

सुप्त बद्ध कोणासन

यह योगासन हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अभ्यास से फर्टिलिटी बेहतर होती है और यूट्रस और ओवरी भी हेल्दी रहती है।