Yoga in Asian Games : खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने की आईओए की पहल को दिया महत्व

0
6
Yoga in Asian Games : खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने की आईओए की पहल को दिया महत्व
Yoga in Asian Games : खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने की आईओए की पहल को दिया महत्व

Yoga in Asian Games | डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा | नई दिल्ली | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने की भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि योग की व्यापक लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए यह उचित ही है कि योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल बन जाए और इसे एशियाई खेलों में शामिल किया जाये।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष ने 26 जून को योग को खेल के रूप में एशियाई खेल. में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार के लिए एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि 21 जून प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाये।

योग अभ्यासकर्ताओं की बढ़ती संख्या ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजकों को प्रोत्साहित किया

मन और शरीर का जोड़ने वाला यह खेल दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर चुका है। भारत योग को लोकप्रिय बनाने में सबसे आगे रहा है। प्रतिस्पर्धी खेल को बड़ी सफलता के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल करके हमने इसकी शुरूआत की है। योग अभ्यासकर्ताओं की बढ़ती संख्या ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजकों को प्रोत्साहित किया है। भारत सरकार ने अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से योग को बढ़ावा दिया है।

योग प्रतिस्पर्धी खेल के साथ-साथ यह स्वस्थ जीवन जीने की कला और विज्ञान भी है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत में एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन के प्रचार और विकास के लिए योगासन भारत को मान्यता प्रदान की है।

इसके अलावा योग को 2020 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पिछले कई संस्करणों में योगासन को एक प्रतिस्पर्धी अनुशासन के रूप में भी जोड़ा गया है। एशियाई योगासन संबद्धता के लिए ओसीए को पहले ही लिखा जा चुका है ताकि योगासन को एक पूरे महाद्वीप में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित किया जा सके। एशियाई योगासन विश्व योगासन द्वारा मान्यता प्राप्त निकाय है।

यह भी पढ़ें : Health Tips For Monsoon : इन टिप्स को अपनाकर मॉनसून में रखें सेहत का ख्याल

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : 5 हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक वट वृक्ष को मिल रही पेंशन

यह भी पढ़ें : Haryana News : पौने 9 एकड़ भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम करना सीएम नायब सिंह सैनी का सराहनीय कदम : जत्थेदार असंध

SHARE