Yoga Asanas for good sleep : नींद न आने से परेशान तो इन आसनों को करें ट्राई

0
179
Yoga Asanas for good sleep

Yoga Asanas for good sleep: आज कल की व्यस्त दिनचर्या में रात को नींद न आने की समस्या का सामना बहुत से लोग कर रहे हैं। रात में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जो शारीरिक, मानसिक, या पर्यावरणीय हो सकते हैं। मानसिक तनाव, चिंता, या अवसाद नींद में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका दिमाग रात में भी लगातार चिंताओं से भरा रहता है, तो सोना मुश्किल हो सकता है। सोने और जागने का एक नियमित समय न होना भी नींद में खलल डाल सकता है।

अगर आप रोज अलग-अलग समय पर सोते हैं, तो आपके शरीर की नींद का चक्र बिगड़ सकता है। वहीं सोने से पहले चाय, कॉफी, या अन्य कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से नींद में परेशानी हो सकती है। निकोटीन भी नींद को प्रभावित कर सकता है। साथ ही सोने से पहले फोन, टीवी, या कंप्यूटर का उपयोग करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी आपके शरीर को जागृत रखने में मदद करती है और मेलाटोनिन (नींद के हार्मोन) के उत्पादन को कम करती है। वहीं आज के समय में पर्यावरणीय कारण भी इसकी एक मुख्य वजह है। जिसमे शोर, बहुत अधिक रोशनी, या असुविधाजनक बिस्तर जैसी पर्यावरणीय कारण नींद में बाधा डाल सकते हैं। अगर आप भी रात में बार-बार करवटें बदलते रहते हैं और नींद नहीं आती, तो कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। ये आसन आपके शरीर और मन को शांत करते हैं, जिससे जल्दी नींद आने में मदद मिलती है

1. शवासन

यह सबसे सरल और प्रभावी आसन है। आप पीठ के बल लेट जाएं, पैरों और हाथों को थोड़ा फैला लें, और आंखें बंद कर लें। धीरे-धीरे गहरी सांसें लें और अपने शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स करें। यह आसन तनाव को दूर करता है और आपको सोने में मदद करता है।

2. सुप्त बद्धकोणासन

इस आसन में पीठ के बल लेटें और अपने पैरों के तलवों को एक साथ लाकर घुटनों को बाहर की ओर फैलाएं। हाथों को शरीर के बगल में रखें और धीरे-धीरे सांस लें। यह आसन कूल्हों और जांघों को रिलैक्स करता है और शरीर को शांत करने में मदद करता है।

3. बालासन

इस आसन में घुटनों के बल बैठें और अपनी छाती को जांघों पर लाकर माथे को जमीन पर रखें। हाथों को आगे की ओर फैलाएं या पीछे की ओर रखें। यह आसन तनाव को कम करता है और आपको सोने में मदद करता है।

4. उत्तानासन

खड़े होकर अपने शरीर को कमर से आगे की ओर झुकाएं और अपने हाथों को जमीन पर या पैरों के पास रखें। इस दौरान अपनी गर्दन और सिर को ढीला छोड़ें। यह आसन नसों को शांत करता है और मन को शांति देता है।

5. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

यह एक प्राणायाम तकनीक है जिसमें बारी-बारी से नाक के छिद्रों से सांस ली और छोड़ी जाती है। यह मस्तिष्क को शांत करता है और आपको जल्दी नींद आने में मदद करता है।