Yog Benefits: बच्चों की लंबाई बढ़ाने और सेहत सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 योगासन

0
99
Yog Benefits बच्चों की लंबाई बढ़ाने और सेहत सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 योगासन
Yog Benefits : बच्चों की लंबाई बढ़ाने और सेहत सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 योगासन

Health Tips To Increase Height, आज समाज: हर माता-पिता अपने बच्चे को हमेशा सेहतमंद और तंदुरुस्त देखना चाहते हैं। इसके साथ ही वे चाहते हैं उनके बच्चे की हाइट यानी लंबाई भी बेहतर हो। लेकिन कई बार बच्चों की समय के मुताबिक लंबाई नहीं बढ़ती है और वे बौने रह जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपकों यहां 5 ऐसे योग आसन बता रहे हैं, जिन्हें अगर बच्चे से रेगुलर करवाएं तो काफी हद तक उसकी हाइट बढ़ जाएगी।

  • वृक्षासन: मैट पर सीधे खड़े होकर अपने एक पैर को घुटने से मोड़ें और दूसरे पैर को जांघ पर रखें। अब अपने हाथों को नमस्कार की मुद्रा बनाकर सिर के ऊपर ले जाएं। कुछ देर इसी स्थिति में होल्ड रखें। फिर दूसरे पैर से यह प्रक्रिया दोहराएं। यह आसन संतुलन सुधारता है और शरीर को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से करने पर बच्चों की लंबाई भी तेजी से बढ़ने लगती है।
  • ताड़ासन: सबसे पहले आप सीधे खड़े होकर पैरों को जोड़ें और हाथों को शरीर के पास रखें। अब अपने हाथों को ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब धीरे-धीरे पैरों की उंगलियों पर उठें और शरीर को जितना हो सके, उतना ऊपर की तरफ खींचने का प्रयास करें। कुछ सेकंड होल्ड करें और फिर रिलैक्स होकर हाथ नीचे कर लें। इसे नियमित करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
  • सुखासन: सबसे पहले कमर को सीधा रखकर आसन बनाएं। अब धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। ऐसा करने से खिंचाव महसूस होगा। अब धीरे-धीरे दाएं और बाएं ओर झुकें, जिससे शरीर के दोनों तरफ खिंचाव हो। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी लचीला बनाता है और लंबाई बढ़ती है। इन आसनों को नियमित रूप से करने से बच्चों की लंबाई में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
  • भुजंगासन: सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब धीरे से हाथों को कंधों के पास रखें। अब धीरे-धीरे अपने सिर और छाती को आगे से ऊपर उठाएं। पेट को जमीन पर ही टिका कर रखें। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें और फिर वापस लेट जाएं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, लचीला बनाता है और हाइट बढ़ाता है।
  • हस्तपादासन: सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को मिलाएं। धीरे-धीरे अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं और हाथों से पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे पहले मुद्रा में आ जाएं। इस आसन से हड्डियों और मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे लंबाई बढ़ती है।