
Aaj Samaj (आज समाज), Yevgeny Prigozhin, मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। कल दोपहर को उनका विमान क्रैश हुआ। हादसे में येवगेनी के अलावा 9 और लोगों की मौत हुई है।
मॉस्को के उत्तरी इलाके में हुई दुर्घटना
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तरी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने केवल इतना बताया कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। प्रिगोजिन के अलावा इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वहीं वैगनर के और भी अधिकारी विमान में मौजूद थे।
जून में पुतिन के खिलाफ की थी बगावत
प्रिगोजिन ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वह ोलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब व कैसे पहुंचे। एक रूसी अधिकारी ने स्काई न्यूज से कहा, हमने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि केवल दो दिन पहले प्रिगोजिन का एक वीडियो भी सामने आया था।
मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी, 9 साल जेल में रहे
पुतिन की तरह येवगेनी प्रिगोजिन भी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। उनका जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद प्रिगोजिन को रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद प्रिगोजिन बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। फिर रेस्तरां खोला।
प्रिगोजिन की मौत की खबर से हैरान हूं : जो बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रिगोजिन की मौत पर कहा, मुझे नहीं पता, क्या हुआ है, लेकिन मैं इस खबर से सरप्राइज्ड नहीं हूं। रूस में शायद ही ऐसा कुछ होता है, जिसके पीछे पुतिन का हाथ न हो। हालांकि, मैं इस मामले में इतना नहीं जानता हूं कि कुछ जवाब दे सकता हूं।
यह भी पढ़ें :
- Monsoon Havoc: हिमाचल में फिर मानसून का रौद्र रूप, बादल फटे, घरों, दुकानों, सड़कों व गौशालाओं को नुकसान
- Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, पीएम मोदी ने दी बधाई
Connect With Us: Twitter Facebook