Yellow fungus more dangerous than black and white, case found in Ghaziabad: ब्लैक और वाइट से भी ज्यादा खतरनाक येलो फंगस, गाजियाबाद में मिला केस

0
361

नईदिल्ली। कोविड-19 मामले में भले ही कुछ कमी आ गई हैलेकिन कोरोना से उबर रहे लोगों में फंगल इन्फेशन देखने को मिल रहा है। यह फंगल इन्फेक्शन भी बहुत खतरनाक है। इसे भी जानलेवा बताया जा रहा है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के नाम से यह बीमारी लोगों में पाई जा रही है। अब इस बीमारी से अब तक यूपी में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद येलो फंगस नेभी दस्तक दे दी है। यलो फंगस का मामला गाजियाबाद में सामने आया है। 45 वर्षीय जिस मरीज में येलो फंगस मिला है वह कोरोना से पीड़ित रह चुका है। कोरोना के बाद वह डायबिटीज से भी पीड़ित है। डॉक्टरों केअनुसार जांच में पता चला कि मरीज येलो फंगस से संक्रमित है। जानकारी केअनुसार येलो फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है।
येलो फंगस के लक्षण

नाक का बंद होना
शरीर के अंगों का सुन्न होना
शरीर में टूटन होना और दर्द रहना
शरीर में अत्यधिक कमजोरी होना
हार्ट रेट का बढ़ जाना
शरीर में घावों से मवाद बहना
शरीर कुपोषित सा दिखने लगना