Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश का यलो अलर्ट

0
204
Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश का यलो अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश का यलो अलर्ट

25 मार्च तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इन स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मार्च महीने के अंत तक लगातार मौसम परिवर्तनशील और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेग

25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज (20 मार्च को) राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल व रात में हवा चलने व गरज चमक के साथ उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु 21 मार्च से मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज जारी करेंगे पीएम आवास योजना की पहली किस्त

ये भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने हटाए किसान, आज खुलेगा शंभू बॉर्डर