Punjab News : भारतीय राजनीति में येचुरी के कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा : संधवां

0
116
भारतीय राजनीति में येचुरी के कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा : संधवां
भारतीय राजनीति में येचुरी के कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा : संधवां

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने वरिष्ठ भारतीय राजनेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जारी बयान में विधानसभा स्पीकर ने कहा कि येचुरी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने 1975 में सीपीआई (एम) पार्टी जॉइन की थी। कई किताबों के लेखक येचुरी 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2015 से अब तक महासचिव रहे। वे दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। स्पीकर ने कहा कि भारतीय राजनीति के क्षेत्र में येचुरी के प्रभावशाली कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।

सीताराम येचुरी (72) को निमोनिया होने के कारण 19 अगस्त 2024 को एम्स में भर्ती कराया गया था और 12 सितंबर 2024 को उनका निधन हो गया। येचुरी के परिवार ने उनके शरीर को शिक्षा और शोध के उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है। स्पीकर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।