Yamunangar News : सर्वजातिय महासभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
99
New executive committee of Sarvajatiya Mahasabha was formed
शपथ ग्रहण करते नवनियुक्त प्रधान विजय पाल एडवोकेट व अन्य।
(Yamunangar News) रादौर। सर्वजातिय महासभा की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी जय गोपाल अरोड़ा की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विजय पाल एडवोकेट को प्रधान व ओपी सचदेवा को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं महेन्द्र सिंह चन्देल को वरिष्ठ उपप्रधान, केपी अग्रवाल को उपप्रधान, जयपाल दहिया, रामलाल अग्रवाल, गौरव शर्मा, सहसचिव गुलशन मदान, कोषाध्यक्ष शाम सुन्दर परुथी को नियुक्त किया गया। पृथ्वी सिंह ग्रोवर, पाल सिंह सन्धू (पूर्व डीएसपी), परमिन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, विजय पाल काम्बोज, सतबीर नरवाल को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद शमशेर सिंह सन्धू को मुख्य संरक्षक व जय गोपाल अरोड़ा को संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान विजय पाल एडवोकेट ने अपनी नियुक्त के लिए सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सर्वजातिय महासभा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सब मिलजुल कर एक टीम की तरह काम करेंगे। समाज, सभी बिरादरियों में भाईचारा, प्रेम व सामंजस्य बनायेंगे। समाज में कुरीतियों को समाप्त करने व बच्चों, युवाओं का नैतिक व बौद्धिक विकास करने, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने व समाज से प्रतिभाओं को विदेशों में पलायन रोकने आदि विषयों पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से संस्था को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे और सबकी उम्मीदों पर नई कार्यकारिणी खरा उतरेगी। इस अवसर पर सुरजीत सुभरी, ईश्वर सिंह रमन, संदीप लाठर, जयपरकाश शर्मा, सुखविंद्र सिंह, अकुंश गुप्ता, राधेशाम गुप्ता, सुशील कुमार, करण सिंह चौंधरी आदि मौजूद रहे।