(Yamunangar News) जगाधरी। इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास प्रभु ने बताया कि भगवान कह रहे हैं जिसे भी इस भौतिक संसार में सुखी रहना है उसे यज्ञ करना होगा। भगवान अर्जुन को कह रहे हे कि अर्जुन तुम अपने कर्मों को यज्ञ में बदल दो अगर तुमने अपने कर्मों को यज्ञ में नहीं बदला तो तुम चाहे कितना भी उतम कर्म कर लो वो कर्म तुम्हे इस भौतिक संसार में बांध कर रखेगा।

यज्ञ उन कर्मों को कहते है जो कर्म हम भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए करते है और जो कर्म अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए करते है। उसे कर्म कहते है। भगवान कहते है कि जो भक्त अपने जीवन के सारे कार्य मेरी प्रसन्नता के लिए करता है। उसे बचाने में रंच मात्र भी देरी नहीं करता। भगवान कहते है काम, क्रोध, लोभ ये नर्क के तीन दरवाजे हैं। कभी भी किसी को इन तीनों के अधीन नहीं रहना चाहिए इनका परित्याग कर देने चाहिए। प्रतिदिन कथा उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई हैं । मुख्यातिथि के रूप में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रामनिवास गर्ग, अशोक नरूला, अनुपम्मा गोयल, रविन्द्र दत्त, नरेंद्र दत्त ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु जी को माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Realme C55 लग्जरी डिजाइन और दमदार  प्रोसेसर से लैस

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : भाजपा जिला संगठन के बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई