Yamunangar News : प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले सरकार का कोई ध्यान नहीं : रमन त्यागी

0
185
Government is not paying any attention to the increasing criminal cases in the state: Raman Tyagi
लोगों को संबोधित करते कांग्रेंस नेता रमन त्यागी।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, लोगो मे खौफ है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी का, जो शिव नगर कैम्प में मीटिंग ले रहे थे। उनके पहुचने पर जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ता रहा जा रहा है और जनता के बीच खौफ है। सरेआम गोली चलाई जा रही है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है और ना ही सरकार अपराधियों पर एक्शन ले रही है। ऐसे में जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जब 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे तब प्रदेश में बिल्कुल भी अपराध नहीं था हमारा प्रदेश अपराध मुक्त था, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध बढा है। सरकार को चाहिए कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें लेकिन अपराधियों से मुक्ति केवल कांग्रेस ही दिलवा सकती है। कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने शिव नगर कैंप में जनता की समस्याएं भी सुनी और उन पर विचार विमर्श भी किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वह कांग्रेस के साथ जुड़े और एक मजबूत सरकार बनाए। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, वह यह वादा कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है विकास की बात करने वाले कॉलोनी में घूम कर देखे, ना ही सडक़े हैं, ना ही पीने का पानी है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार केवल झूठे प्रचार में लगी हुई है कि वह विकास कर रही है। बसपा इनेलो के समझौते पर बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों का कोई जनाधार नहीं है। इस समय केवल प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और एक मजबूत सरकार कांग्रेस ही प्रदेश में बनाएगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनेंगे। मौके पर हीरा सिंह, देवराज, भगवान, प्रसाद पिंकी, नरेश बिट्टू आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Gurugarm News : सीएम नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया सम्मानित