Yamunangar News : विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी विधानसभा में और मजबूत हो रही है भाजपा : कंवरपाल गुर्जर 

0
124
BJP is getting stronger in Jagadhari assembly: Kanwarpal Gurjar
(Yamunangar News) जगाधरी। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी जगाधरी विधानसभा में और मजबूत हो रही है। जगाधरी विधानसभा में लगातार भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री कंवरपाल की कार्यशैली और भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में दर्जनों लोग प्रतिदिन अपने परिवार व साथियों सहित भाजपा का दामन थाम रहें हैं,हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण हो और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिलें।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग में लाभान्वित हो रहा है और वे सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे है, इस अभियान के दौरान जहां-जहां पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जाते हैं, वहां पर लोगों में खुशी का माहौल नजर आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तक बराबर मान-सम्मान मिलता है। भाजपा में मिलने वाले मान-सम्मान व नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में शिखर छू रहा है और यह तभी संभव हो पाया है जब देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। आज विश्व के दूसरे देश भारत की ओर मदद की दृष्टि से देखते हैं। केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की विश्व के दूसरे देशों में सराहना हो रही है। इससे हर भारतीय का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को दोबारा प्रचंड बहुमत प्रदान कर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी।