Yamunangar News पिछड़े वर्ग को ऊपर उठाने का काम केवल भाजपा सरकार ने किया : मदन चौहान

0
140

यमुनानगर। भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर 21 जुलाई को ज्योति पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर भाजपा के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मेयर मदन चौहान के कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया। पूर्व मेयर मदन चौहान ने आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए न्यौता भी दिया।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को भाजपा सरकार ने आगे ले जाने के लिए अनेक कार्य किया और उन्हें आरक्षण दिया। इसी को लेकर एक धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम 21 जुलाई को ज्योति पैलेस में साय 4 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी व भाजपा नेत्री सुमन सैनी शिरकत करेंगी। बैठक में भाजपा नेता जवाहर सैनी ने भी हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि ओबीसी वर्ग को यदि किसी ने राजनीतिक सामाजिक उत्थान का काम किया तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, प्रदेश में हर वर्ग का विकास हुआ है वह खुद ओबीसी मोर्चा की राजनीति करते हैं और ओबीसी वर्ग को भाजपा ने काफी आगे ले जाने का काम किया है। मदन चौहान ने कहा कि क्रीमिलेयर की वार्षिक आय 6 से बढक़र 8 लाख किए जाने पर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही भाजपा ने ओबीसी वर्ग को आगे ले जाने का काम किया है, जो आज तक कभी किसी भी सरकार ने नहीं किया। ओबीसी वर्ग भी भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हर चुनाव में दिन-रात कर भाजपा के लिए संघर्ष करता है, इसलिए भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग का ध्यान रखा। यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है।

हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो घोषणाओं का पिटारा खोला है उसके लिए वह हमेशा ही उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्गों के आरक्षण के अंदर क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा सभी स्रोतों से 6 लाख रुपए है। भाजपा सरकार ने ध्यान में रखते हुए नौकरियों में यह क्रीमीलेयर बढक़र 8 लाख रुपए वार्षिक की गई। जिससे ओबीसी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी मुख्य अतिथि होंगी। मौके पर डॉ राजेश सैनी नितिन कपूर ओमपाल रामकुमार संदीप जोगी संजीव दिनेश कांबोज रजत सेन गोपाल राजेश सैनी आशीष धीमान करण चौहान रूद्र प्रसाद तिवारी आदि मौजूद थे।