Yamunananagar News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति को लाभान्वित  कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

0
72
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति को लाभान्वित  कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति को लाभान्वित  कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

(Yamunananagar News) यमुनानगर। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार,वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रेस वार्ता में हरियाणा सरकार के बजट के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा का बजट सर्व समाज और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का बजट किसानों, एग्रीकल्चर, बिजनेस मैन, कर्मचारियों व खिलाडिय़ों के सुझावों को रखकर पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ी है।

स्थानीय निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए डीसी, एसपी एवं जिला प्रशासन को दी बधाई, मतदाताओं का किया धन्यवाद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है, सैनिकों के लिए भी घोषणाएं की गई है, प्रमुख राज्यों में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, राजस्व घाटे में पिछले 10 वर्षों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित की घोषणाएं कर आम जनता को खुश करने में लगे हुए हैं, हरियाणा राज्य के गिनती देश के अग्रणीय राज्यों में हो रही है, महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, देसी गाय की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई है, यूरिया व डाई खाद की बिक्री को मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए भूमि की सीमा को घटाकर एक एकड़ किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए हरियाणा राज्य के वार्षिक बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री ने हर जाति वर्ग का खास ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि बजट में हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना, 10 साल की सेवा के बाद पात्रता, 25 वर्ष सेवा उपरांत पूर्ण पेंशन लाभ का वर्णन है जिसमें लगभग 2 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बजट 2025-26 में शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, गुरु रविदास जी स्मारक, सिख संग्रहालय और मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान।

हरियाणा बजट 2025-26 पर्यावरण, वन, जीव जंतु एवं प्राकृतिक संसाधन। ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए नई नीति बनेगी। गुरुग्राम व नूंह में 10 हजार एकड़ में अरावली जंगल सफारी का काम शीघ्र शुरू होगा,यमुनानगर में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनेगा। घग्गर व यमुना नदियों के प्रदूषण रोकथाम के लिए नई व्यवस्था, वायु प्रदूषण रोकथाम हेतु अगले 6 वर्षों में 3647 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बजट 2025-26 पंचायती राज व ग्रामीण विकास 1000+ आबादी वाली पंचायतों में कच्ची फिरनियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 754 गांवों में महिला चौपाल निर्माण 2088 तालाब अमृत सरोवर में बदले, 2200 नए अमृत सरोवर बनेंगे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार सबके लिए आवास के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बजट 2025-26 में 7 खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, 5 विश्वविद्यालयों में नए खेल उत्कृष्टता केंद्र, मिशन ओलंपिक के लिए 2036 विजयीभव के लिए 20 करोड़ खिलाडिय़ों के लिए बीमा योजना, 20 लाख तक का मेडिकल कवर, खेल नर्सरियों की संख्या 2000 तक बढ़ेगी, छात्रवृत्ति व डाइट मनी में बढ़ोतरी खेलो हरियाणा ऐप लॉन्च होगा।

कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव-2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल और समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसपी राजीव देसवाल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला सहित पत्रकार, छायाकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …