Yamunanagar News : मोहनभाई ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वाईस चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सतपाल कांबोज मंधार से सौहार्दपूर्ण भेंट

0
7
Mohanbhai had a cordial meeting with Master Satpal Kamboj Mandhar
महुवा विधायक मोहनभाई से भेंट करते वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज।

(Yamunanagar News) रादौर। विधानसभा महुवा गुजरात से भाजपा विधायक मोहनभाई ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वाईस चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सतपाल कांबोज मंधार से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत व कार्यकर्ताओं के योगदान को लेकर चर्चा हुई।

विधायक मोहनभाई ने चंडीगढ़ से हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान मास्टर सतपाल कांबोज से भेंट की। इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त करने का काम किया है। लगातार तीसरी बार प्रदेश में आजतक सरकार किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनी थी। लेकिन अब भाजपा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। जनता ने भाजपा के कार्यो को देखते हुए उनके विकास कार्यो पर मुहर लगाने का काम किया है।

कांग्रेस पार्टी का अब प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा है। कांग्रेस के नेता गुटबाजी में उलझकर रह गए है। विधायक मोहनभाई ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत दिलाकर भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। अब भाजपा पार्टी का फर्ज बनता है कि जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करे। वहीं जनता की मांगों को पूरा करने में कोई कोताही न बरते। जिससे जनता चौथी बार भी प्रदेश में भाजपा पार्टी को अपना आर्शीवाद देने का काम करे।

यह भी पढ़ें: Faridabad News : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज कनिष्का डागर को मिडक़ौला की सरदारी ने किया सम्मानित