Yamunanagar News : रादौर में दशहरे को लेकर तैयारियां जोरो पर

0
10
Preparations for Dussehra are in full swing in Radaur
रादौर में रावण के पुतले को तैयार करते मजदूर।

(Yamunanagar News) रादौर। देश में इस समय दशहरे को लेकर तैयारियां जोरो पर है। दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले जलाएं जाते है। रादौर में भी दशहरे को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है। शहर में सबसे पुरानी न्यू कृष्णा रामलीला क्लब की ओर से हर वर्ष दशहरे के अवसर पर रावण का पुतला जलाया जाता है। इस बार भी दशहरे के अवसर पर शहर के गोगा माडी परिसर में रावण के पुतले को तैयार किया जा रहा है। मजदूर दिनरात मेहनत कर रावण के पुतले को तैयार करने मेें लगे हुए है।

वहीं शहर व क्षेत्र में रामलीला आयोजन भी बडे जोश के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान विजय ढंग व गुरदयाल सैनी ने बताया कि न्यू रामलीला क्लब व शहर के लोगोंं के सहयोग से रादौर में इस बार 55 फुट के रावण के पुतले का दहन दिया जायेगा। पिछली बार 45 फुट के रावण का दहन किया गया था। अबकी बार 55 फुट के रावण के पुतला बनाया जा रहा है। न्यू रामलीला क्लब शहर के लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए रामलीला के साथ साथ रावण के पुतले का भी दहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी