यमुनानगर: महिला को नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म

0
271

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
शहर की एक कालोनी में युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चुन्ना भट्टी निवासी गौरव के साथ जान पहचान थी। मार्च माह में आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे बागड़ी मोहल्ला चुन्ना भट्टी में ले गया। जहां आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर इसके बाद आरोपित फिर से उस पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक गौरव के खिलाफ धारा 328, 376 टूएन तथा 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।