यमुनानगर: रोटरी क्लब ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

0
278
ymn dilip kumar
ymn dilip kumar

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर:

रोटरी क्लब की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देश के जाने माने अभिनेता व ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. एससी सैनी ने कहा कि ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन से देश ने एक महान कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उनके द्वारा हिंदी सिनेमा के लिए दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वह भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने अभिनय से भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार किया है। उनके निधन से करोड़ों प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है। इस अवसर पर प्रधान डा. एससी सैनी, राजीव शर्मा, कर्मवीर खुर्दबन, सुखबीर सिंह सुखा, पुनीत गर्ग, पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुरेशपाल बंचल, एडवोकेट अजय शांडिल्य, आदेश सैनी, विपिन शर्मा, सुमित गोयल, आशू वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुभाष सैनी पूर्णगढ़, डा. अशोक मिगलानी, अशोक चौहान, मनोज चौधरी, मनजीत सिंह पंजेटा, दीपांशु सेठी, अभिषेक आहुजा आदि उपस्थित थे।