Yamunanagar News : आप सभी की शुभकामनाएँ व आर्शीवाद निरंतर काम करने को प्रेरित करता है, आप सभी का धन्यवाद : राजेश सपरा

0
72
आप सभी की शुभकामनाएँ व आर्शीवाद निरंतर काम करने को प्रेरित करता है, आप सभी का धन्यवाद : राजेश सपरा
आप सभी की शुभकामनाएँ व आर्शीवाद निरंतर काम करने को प्रेरित करता है, आप सभी का धन्यवाद : राजेश सपरा

(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुछ समय पहले भाजपा प्रदेश संगठन ने उन्हें जिला यमुनानगर का लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने का अवसर प्रदान किया। उनके अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास लगातार पुरे जिला यमुनानगर के विभिन्न हिस्सों से लोग आकर उन्हें बधाई, आर्शीवाद व शुभकामनाएं प्रदान कर रहे हैं।

लोगों के मिल रहे प्यार व आशीर्वाद से वह बहुत अभिभूत : राजेश सपरा

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि लोगों के मिल रहे प्यार व आशीर्वाद से वह बहुत अभिभूत है और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वह जिला यमुनानगर में पहले से भी और ज्यादा मजबूत भारतीय जनता पार्टी को करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा बहुत तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Apple Foldable iPhone के फीचर्स लीक, देखें संभावित प्राइस

यह भी पढ़ें: 1.5 Ton Best AC बेहतरीन छूट, और बिजली की बचत भी, अभी खरीदें