Yamunanagar News : 6343 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में नंबर वन नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी

0
51
6343 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में नंबर वन नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी
6343 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में नंबर वन नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी

(Yamunanagar News) यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर ली जा रही सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी नंबर एक पर है। अब तक 6343 लोग अपनी फीडबैक दे चुके हैं। स्वच्छता एप, स्वच्छ भारत मिशन पोर्टल व स्कैनर के माध्यम से शहरवासियों की फीडबैक ली जा रही है। इसका मकसद शहर में स्वच्छता के बारे में लोगों की राय जानना है। निगम द्वारा डोर टू डोर जाकर, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में जाकर लोगों को सिटीजन फीडबैक देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा शहरवासी खुद भी निगम का सहयोग कर रहे है। स्वच्छ भारत मिशन की साइट पर ऑनलाइन ली जा रही फीडबैक के दौरान स्वच्छता से जुड़े अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं। जिनका शहरवासियों से जवाब लिया जा रहा है।

6060 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर करनाल, निगम कर रहा लोगों को जागरूक

शहरवासी सिटीजन फीडबैक देने में सहयोग दे रहे है। इसी के चलते सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। अभी सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया जारी है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने हर शहरवासी से सिटीजन फीडबैक देने की अपील की है।निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक लाने के लिए कार्य कर रही है।

नगर निगम की टीम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए लोगों को कर रही जागरूक

इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप, सक्षम व निगम कर्मी सिटीजन फीडबैक देने के लिए शहरवासियों को जागरूक कर रही है। ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता के नेतृत्व में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों, धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। जिनमें लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण और लोगों को सिटीजन फीडबैक देने के प्रति जागरूक किया गया। निगम द्वारा मीडिया के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 6343 सिटीजन फीडबैक के साथ नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। जबकि 6060 फीडबैक के साथ करनाल दूसरे स्थान पर है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर की जा रही सभी गतिविधियां तेज रखें। शहरवासियों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में सिटीजन फीडबैक दें। हर शहरवासी सिटीजन फीडबैक देगा तो हम देश में भी पहले स्थान पर आ सकते है।

सिटीजन फीडबैक देने में प्रदेश के टाॅप-10 शहर

यमुनानगर जगाधरी – 6343
करनाल – 6060
गुरुग्राम – 2833
थानेसर (कुरुक्षेत्र) – 2265
अंबाला – 1828
हिसार – 1820
पानीपत – 1725
अंबाला सदर – 1639
बहादुरगढ़ – 1514
रानिया (सिरसा) – 1498

स्वच्छ सर्वेक्षण में यमुनानगर की अब तक की की स्थिति –

वर्ष – रैंक
2018 – 343
2019 – 210
2020 – 147
2021 – 243
2022 – 170
2023 – 221

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …