(Yamunanagar News) यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर ली जा रही सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी नंबर एक पर है। अब तक 5929 लोग अपनी फीडबैक दे चुके हैं। स्वच्छता एप, स्वच्छ भारत मिशन पोर्टल व स्कैनर के माध्यम से शहरवासियों की फीडबैक ली जा रही है। इसका मकसद शहर में स्वच्छता के बारे में लोगों की राय जानना है। निगम द्वारा डोर टू डोर जाकर, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में जाकर लोगों को सिटीजन फीडबैक देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
5929 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा यमुनानगर, दूसरे स्थान पर करनाल
इसके अलावा शहरवासी खुद भी निगम का सहयोग कर रहे है। स्वच्छ भारत मिशन की साइट पर ऑनलाइन ली जा रही फीडबैक के दौरान स्वच्छता से जुड़े अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं। जिनका शहरवासियों से जवाब लिया जा रहा है। शहरवासी सिटीजन फीडबैक देने में सहयोग दे रहे है। इसी के चलते सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। अभी सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया जारी है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने हर शहरवासी से सिटीजन फीडबैक देने की अपील की है।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक लाने के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप, सक्षम व निगम कर्मी सिटीजन फीडबैक देने के लिए शहरवासियों को जागरूक कर रही है। ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता के नेतृत्व में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों, धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। जिनमें लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण और लोगों को सिटीजन फीडबैक देने के प्रति जागरूक किया गया। निगम द्वारा मीडिया के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिसके चलते मंगलवार को नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सिटीजन फीडबैक में करनाल को पछाड़ते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान पर आ गया। अब 5929 फीडबैक के साथ यमुनानगर पहले स्थान पर है। जबकि 5745 फीडबैक के साथ करनाल दूसरे स्थान पर है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर की जा रही सभी गतिविधियां तेज रखें। कभी भी स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर में आकर जांच करेगी। इसके अलावा शहरवासियों से अपील की कि वह सिटीजन फीडबैक दें।
सिटीजन फीडबैक देने में टाॅप-10 में शहर
यमुनानगर जगाधरी : 5929
करनाल : 5745
गुरुग्राम – 2813
थानेसर : 1792
हिसार : 1777
फरीदाबाद :1457
रानिया : 1452
गोहाना : 1445
बहादुरगढ़ – 1426
अंबाला : 1300
मानेसर : 1252
स्वच्छ सर्वेक्षण में यमुनानगर की अब तक की की स्थिति –
वर्ष – रैंक
2018 – 343
2019 – 210
2020 – 147
2021 – 243
2022 – 170
2023 – 221
वार्ड 16 में महिलाओं को किया जागरूक –
मंगलवार को निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर नगर निगम की टीम ने वार्ड 16 में जाकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता व अन्य निगम अधिकारियों ने महिलाओं को खुले में कचरा न डालने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहन में डालने, रसोई वेस्ट व बागवानी कचरे से खाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को पुराने कपड़ों से बैग बनाने और वेस्ट सामान से बेस्ट बनाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को सिटीजन फीडबैक देने के प्रति भी जागरूक किया।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचने पर आठ दुकानदारों के काटे चालान