Yamunanagar News : नायब सैनी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

0
10
Workers celebrated when Nayab Saini became the Chief Minister again
ढोल की थाप खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता

(Yamunanagar News) साढौरा। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने तथा नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर साढौरा मंडल से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस पर एकत्रित होकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई।

पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह एवं जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा एक विजयी यात्रा रूप में रोड शो निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर आतिशबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह काफिला बस अड्डे से मुख्य बाजार होते हुए रेस्ट हाउस पर आकर संपन्न हुआ।

पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने के बाद हाईकमान ने एक बार फिर से नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंपा है। नायब सिंह सैनी ने गत सरकार के अपने अल्पकाल में ही प्रदेश के लोगों के लिए दिल खोलकर जनहितैषी कार्य किए।

जिसकि बदौलत ही प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। रमेश ठसका ने कहा कि नायब सिंह हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा नेत्री कुसुम शेरवाल, अशोक शेरवाल, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, नवीन भसीन, सूरज ओबराए, प्रेम भसीन, संजीव संधू, प्रदीप सैनी, नरेश बख्शी, विरेन गर्ग, गुरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह व पंकज सैनी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा आम नागरिकों को देगी सहुलियत: धुमन सिंह