Yamunanagar News : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

0
9
Workers celebrated the formation of BJP government for the third time
गांव मंधार में भाजपा की जीत पर मास्टर सतपाल कांबोज का मुंह मीठा करवाते कार्यकर्ता।

(Yamunanagar News) रादौर। विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीत दर्ज करने का कारनामा किया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रादौर, बुबका, मंधार व अन्य गांवों में ढोल बजाकर एवं लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

गांव बुबका में भाजपा महामंत्री अमित कांबोज बुबका व रिंकू बुबका के नेतृत्व में ढोल बजाकर व पटाखे बजाकर रादौर विधानसभा क्षेत्र से श्याम सिंह राणा की जीत की खुशियां मनाई। वहीं गांव मंधार में भाजपा के वरिष्ठ नेता मास्टर सतपाल कांबोज मंधार का मुंह मीठा करवाकर उनको भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा व पार्टी की प्रदेश में जीत पर बधाईयां दी। इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज ने कहा कि भाजपा पार्टी ने देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है।

भाजपा ने जनता के बीच जाकर जमीनी तौर पर काम किया है। वहीं भाजपा सरकार में समाज में अराजकता फैलाने वाली शक्तियों को मात देकर समाज में भाईचारा व जरूरतमंद लोगों की योजनाएं बनाकर सहायता करने का काम किया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हर कार्यकर्ता को मजबूत करने का काम किया है। इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज, अमित कांबोज बुबका, रिंकू कांबोज बुबका, राजीव आर्य सन्नी, प्रदीप कांबोज व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी