(Yamunanagar News) रादौर। शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को भी जारी रहा। शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी प्रो नवीन भारद्वाज व नीतू कांबोज ने बताया कि आज महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम कराए गए। इस दिन की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ की गई। सुबह के पहले सत्र में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए महिला थाना, यमुनानगर से एएसआई नीलम और कांस्टेबल पूनम का कॉलेज की प्राचार्य डॉ माला शर्मा ने स्वागत किया।
कांस्टेबल पूनम ने के अनुभव सांझा किया
एएसआई नीलम ने छात्राओं को विशेष रूप से उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान के इस दौर में किस प्रकार लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। उनको प्रताड़ित किया जाता है। किस प्रकार लड़कियों के परिवार और रिश्तेदार उन पर अत्याचार करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को 112 एप के फायदे बताएं, मोबाइल के यूज व मिसयूज की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हमें फोन का सही प्रयोग करते हुए अपने जीवन को सुरक्षित व सुखी बनाना है। उनके बाद मंधार गांव की सरपंच प्रीति कांबोज ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे समाज को उन्नत करने में अपना योगदान दे रही हैं।
महिला के बिना किसी भी समाज का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए जागरूक किया व लड़कियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी सत्र में विद्यार्थियों के लिए एक खेल का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दोपहर के सत्र में नरेंद्र सिंह यादव, फायर सेफ्टी ऑफिसर, यमुनानगर ओर उनके साथ आए फायर ब्रिगेड के अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण व उससे बचने के उपाय बताए। इसके बाद आग बुझाने वाले यंत्रों को प्रयोग करना सिखाए, ताकि आग से होने वाली हानि से बचा जा सके। शाम के सत्र में विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां कराई गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के गीत, नृत्य,कविताएं आदि प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन