Yamunanagar News : डोर टू डोर जाकर भाजपा सरकार की योजनाए बताई : मदन चौहान

0
64
Went door to door and explained the schemes of BJP government: Madan Chauhan
(Yamunanagar News) यमुनानगर। निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने डोर टू डोर भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताया।  पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि यदि प्रदेश में विकास किया है तो बाकी और भारतीय जनता पार्टी ने किया। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और हर वर्ग का विकास करती है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों की तरह भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही है। वह आमजन के हित में है और लगातार लोग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य नगर निगम के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी में भाजपा सरकार में हुए उतने कभी पिछली सरकारों ने नहीं किया। आज पक्की सड़के हैं, सीवरेज सिस्टम ठीक है। जनता खुशहाल है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए के विकास कार्य बीजेपी की सरकार में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास हर शहर वासी को सुगम व सुरक्षित रहा प्रदान करना है और साफ वह स्वस्थ वामन देना है इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत है उन्होंने कहा कि आज समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं जहां पर जनता के शिकायतों का समाधान तुरंत मौके पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। एक बार फिर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी और फिर विकास की लहर दौड़ पड़ेगी इसलिए सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े।