Yamunanagar News : खैर चोरों ने अपने वाहन से वन कर्मचारियों को कुचलने का किया प्रयास

0
59
खैर चोरों ने अपने वाहन से वन कर्मचारियों को कुचलने का किया प्रयास
खैर चोरों ने अपने वाहन से वन कर्मचारियों को कुचलने का किया प्रयास

(Yamunanagar News) साढौरा। गांव असगरपुर के आरक्षित जंगल से खैर के पेड़ काट कर ले जा रहे चोरों ने वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर अपने वाहन से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। वन कर्मचारियों ने सड़क से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीछा करके वाहन को काबू कर लिया। जबकि खैर चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

वन विभाग के रेंजर कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु की है। पुलिस को दी शिकायत में रेंजर कृष्ण कुमार ने बताया कि 20 फरवरी की अलसुबह गश्त के दौरान असगरपुर बीट के प्रभारी रामकुमार को जंगल से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दी। जिस पर उसने वन दरोगा बलबीर सिंह के साथ मिलकर जंगल की नाकाबंदी कर दी।

जांच करने पर यूटिलिटी में खैर की लकड़ी के 15 टूकड़े लदे हुए पाए गए

सुबह लगभग 5 बजे वहां से एक यूटिलिटी गाड़ी आती हुई नजर आई। उसे रोकने की कोशिश करने पर यूटिलिटी चालक ने तेजी से गाड़ी चलाते हुए वन कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने सड़क से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीछा करके यूटिलिटी को घेर कर रोक लिया।

जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जांच करने पर यूटिलिटी में खैर की लकड़ी के 15 टूकड़े लदे हुए पाए गए। बाद में जंगल में जांच करने पर वहां से खैर के पांच पेड़ कटे हुए पाए गए। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु की गई है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स

यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स