Yamunanagar News : हम कांग्रेस और बीजेपी की गुंडागर्दी से नहीं डरते : संजय सिंह

0
4
We are not afraid of the hooliganism of Congress and BJP Sanjay Singh
  • हरियाणा के चुनाव में जो भी परिणाम आए सत्ता का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा : संजय
  • आपको फैसला करना है कि स्कूल बनाने वालों का साथ देना है या स्कूल तोड़ने वालों का साथ देना है: संजय सिंह

यमुनानगर। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने जगाधरी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार आदर्शपाल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, विधायक कुलजीत रंधावा भी मौजूद रहे। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप लोग 5 अक्टूबर को विधानसभा का वोट देने जाएंगे। जगाधरी से आदर्श पाल सिंह को विधानसभा में भेजने का काम करें।

हम लोग कांग्रेस और बीजेपी की गुंडागर्दी से नहीं डरते। अगर आप लोग गुंडागर्दी करोगे तो आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आपके गांव में जाकर प्रचार करेगा, घर घर जाकर प्रचार करेगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी का एक एक नेता आंदोलन की भट्टी से तप कर निकला है, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स की नौकरी को लात मारी, 49 दिन के सीएम की कुर्सी को लात मारा, अब एक बार फिर अपने सिद्धांतों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ने का काम किया। इसलिए इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के नाम पर वोट देना।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनाव में जो भी परिणाम आए सत्ता का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा। आम आदमी पार्टी के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, खट्टर हो। इन सबकी दवा झाड़ू है। इस बार झाड़ू से हरियाणा की गंदी राजनीति का सफाया करना है।

उन्होंने कहा हरियाणा में हर रोज 46 महिलाओं के साथ अपराध होता है। आज हरियाणा में 300 सरकारी स्कूलों को बंद किया गया। दूसरी तरफ केजरीवाल हैं जो नए सरकारी स्कूल बनाते हैं। चुनना आपको है, आपको फैसला करना है कि स्कूल बनाने वालों का साथ देना है या स्कूल तोड़ने वालों का साथ देना है।

उन्होंने कहा ये इलाका नशे का अड्डा बनता जा रहा है। हमें मिलकर मुकाबला करना है। हमें मिलकर इन शक्तियों को हराना है। हमें मिलकर लोगों देशभक्ति का मतलब समझाना है। बच्चों की अच्छी शिक्षा देशभक्ति है, अच्छा इलाज देशभक्ति है, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा देशभक्ति है। माताओं के फ्री बस यात्रा देशभक्ति है। फ्री बिजली और फ्री पानी देशभक्ति है। युवाओं का रोजगार देशभक्ति है। हमें मिलकर हरियाणा का विकास करना है। ये काम सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : जिला के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी राजनीतिक गतिविधियों से रहें दूर : मनदीप कौर