(Yamunanagar News) यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में मेयर व पार्षद व रादौर नगर पालिका के लिए अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव 2 मार्च को प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प इत्यादि की व्यवस्था 10 फरवरी तक पूरी कर ली जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम यमुनानगर के लिए एसडीएम जगाधरी सोनू राम को आरओ नियुक्त किया गया है तथा नगरपालिका रादौर के लिए एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार को आरओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन पात्र मतदाताओं के वोटर कार्ड नहीं बने हैं, वह 17 फरवरी तक फार्म- ए भरकर नगर निगम कार्यालय के वीआईसीसी सैंटर में दें सकते है।

नए वोटर 17 फरवरी तक बनवाएं वोटर कार्ड- डीसी पार्थ गुप्ता

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर नगर निगम क्षेत्र व रादौर नगरपालिका में 11 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। इन नामांकन पत्रों की 18 फरवरी को जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को दोपहर बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र यमुनानगर में वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 22 तक 348 बूथ बनाए गए हैं। नगरपालिका रादौर के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 14 तक 14 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को पोलिंग सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगी। मतगणना 12 मार्च को होगी। चुनाव परिणाम मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Best Laptop sale : ब्रांडेड लैपटॉप कम कीमत में, अभी खरीदें

यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स