Yamunanagar News : कुरूक्षेत्र गुरूकुल के वाइस चेयरमैन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिला

0
7
Vice Chairman of Kurukshetra Gurukul met Chief Minister Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट करते मास्टर सतपाल कांबोज व अन्य।

(Yamunanagar News)  रादौर। कुरूक्षेत्र गुरूकुल के वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज मंधार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिला। वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रचंड जीत की बधाई देते हुए रादौर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यो से अवगत करवाया।

इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे व्यक्ति है, जो मुख्यमंत्री होते हुए भी सभी कार्यकर्ताओं से एक समान व्यवहार करते है।

उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने रादौर क्षेत्र में किसानों को मंडियों में आ रही समस्याओं, जठलाना में सड़क निर्माण व अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मास्टर सतपाल कांबोज को आश्वासन दिया कि अब समय आ चुका है कि प्रदेश व रादौर विधानसभा क्षेत्र में जमकर विकास कार्य करवाये जायेंगे।

रादौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक को कृषि मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले तो वहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसके बावजूद यदि कोई कार्य रादौर विधानसभा क्षेत्र से उनके पास आता है, वह उसे पूरा करवाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अमित कांबोज, बुबका, रिंकू कांबोज बुबका, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : गांव मोहनपुर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर