Yamunanagar News : जिला यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी को किसी भी स्थिति में भाजपा में शामिल नहीं करेंगे : एडवोकेट वेदपाल

0
81
जिला यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी को किसी भी स्थिति में भाजपा में शामिल नहीं करेंगे : एडवोकेट वेदपाल
जिला यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी को किसी भी स्थिति में भाजपा में शामिल नहीं करेंगे : एडवोकेट वेदपाल

(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव के अंतर्गत भाजपा नगर निगम क्षेत्र के बूथ प्रबंधन की बैठक की बैठक लेने के लिए भाजपा जिला यमुनानगर प्रभारी एडवोकेट वेदपाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के साथ भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं चुनाव प्रबंधन की तैयारी का जायजा लिया व कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार , प्रदेश में नायब सैनी सरकार बन चुकी है व जिला यमुनानगर में भाजपा की मेयर सुमन बहमनी की नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार जनता के आशीर्वाद से बनने जा रही है। एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर पद के लिए सुमन बहमनी व सभी 22 22 वार्डों में भाजपा ने अपने पार्षद पद के प्रत्याशी कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर खड़े किए हैं। जिनमें से वार्ड नंबर 9 की भावना पवन बिट्टू पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

आमजन राष्ट्रीय हित में भाजपा के पक्ष में मतदान करें : एडवोकेट वेदपाल

एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि यमुनानगर जगधरी नगर निगम क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ लड़ रहे आजाद उम्मीदवार व अन्य चुनाव चिन्हों पर लड़ रहे उम्मीदवार यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि वह जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि भाजपा में किसी भी ऐसे प्रत्याशी को भाजपा में शामिल नहीं करेगी जो भाजपा के मेयर उम्मीदवार या भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हो।भाजपा जिला यमुनानगर प्रभारी एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग राष्ट्रहित में सोच रखते हुए भाजपा के पक्ष में स्पष्ट तौर पर करना चाहिए।

तभी ट्रिपल इंजन की सरकार के नेतृत्व में सही विकास कार्य हो सकेगा नहीं तो आजाद प्रत्याशी 5 साल यह कहते फिरेंगे की हमारी तो सरकार नहीं है। हम विकास कार्य कैसे करवाए। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में भाजपा जिला संगठन पूरी मजबूती के साथ भाजपा के मेयर प्रत्याशी व सभी 21 वार्डों में भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहा है ।जिला यमुनानगर में मेयर पद पर सुमन बहमनी सहित सभी पार्षद पदों पर भाजपा की विजय होगी। इस दौरान प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ,डॉक्टर सतपाल बहमनी,साहिल बहमनी, अभिषेक अरोड़ा साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Motorola Moto G64 5G भारत में लॉन्च, देखें क्या है खास