YamunaNagar News : त्यागी समाज वेलफेयर सोसाइटी ने रमन त्यागी को दिया समर्थन

0
56
Yamuna nagar news in hindi, news in hindi, daily yamuna nagar news, latest yamuna nagar news, यमुना नगर न्यूज़, breaking yamuna nagar news, yamuna nagar news headlines, yamuna nagar news headlines in hindi, online hindi news, hindi newspaper, live hindi news, hindi news,
लोगों को कांग्रेस में शामिल करते हुए।

(YamunaNagar News) यमुनानगर। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनाव में अब करीब 25 गांव के सरपंच कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के यमुनानगर प्रत्याशी रमन त्यागी के नेतृत्व में व्यापार सेल के जिला अध्यक्ष गुरबाज सिंह मैं सरपंचों को कांग्रेस में शामिल किया और रमन त्यागी व गुरबाज सिंह ने पका पहनकर सरपंचों का कांग्रेस में स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी के हल्के में विभिन्न कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित हुए और लोगों से उन्होंने जनसंपर्क किया।

कार्यकारिणी की एक मीटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश त्यागी के कार्यालय पर रखी गई

कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि पिछले 10 साल भाजपा की सरकार सत्ता में रही और जब सरपंच अपना हक मांगने के लिए गए तो उन पर लाठियां चलाई गई। तरह-तरह की यातनाएं दी गई। उन्हें सरपंच कैसे भूल सकते हैं, वह केवल चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब लगातार सरपंच कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसकी टक्कर किसी से नहीं है कांग्रेस की लहर है और प्रदेश में एक कांग्रेस मजबूत सरकार बनाएगें। गुरबाज सिंह ने कहा कि पिछले10 साल में यमुना पार भाजपा एक पुल नहीं बना सकी और यमुना के उसे पार यमुनानगर जिले के गांव बसते हैं। पिछली बार वहां के लोग सरकार से नाराज थे अब उन्हें आश्वासन दिया गया और वह कांग्रेस में शामिल हो गए। करीब 25 गांवों के सरपंच है जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सभी सरपंचों को आश्वासन दिया गया है कि सरकार बनने पर सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे। वही त्यागी समाज वेलफ़ेयर सोसाइटी यमुना नगर की कार्यकारिणी की एक मीटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश त्यागी के कार्यालय पर रखी गई। उमेश त्यागी ने यमुना नगर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रमन त्यागी को त्यागी समाज वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा समर्थन देने का प्रस्ताव रखा जिसका कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अनुमोदन किया।

 

 

ये भी पढ़ें : YamunaNagar News : निगम ने वार्ड चार और 12 की कॉलोनियों व गांवों में कराई फॉगिंग