Yamunanagar News : रोटरी क्लब के 41वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया
शहर के पार्क में पौधरोपण करते रोटरी क्लब के सदस्य।
(Yamunanagar News) रादौर। रोटरी क्लब रादौर के 41वें स्थापना दिवस पर रविवार को शहर के महाराणा प्रताप पार्क मेंं पौधरोपण अभियान चलाया गया। क्लब के संस्थापक प्रधान पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा की देखरेख में चलाए गए अभियान में क्लब की ओर से पार्क में 20 पौधे लगाकर सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से प्रधान निर्मल सिंह व सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा ने क्लब के सबसे 3 पुराने सदस्यों पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक मिगलानी व डॉ. एससी सैनी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। तीनो सम्मानित होने वाले सदस्य पिछले लगभग 40 वर्षो से क्लब के लिए कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई 1984 को रादौर में रोटरी क्लब का गठन किया गया था। तब से क्लब शहर में क्षेत्र में लगातार मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, प्रधान निर्मल सिंह, सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, डॉ. एससी सैनी, डॉ. अशोक मिगलानी, मोहनलाल अरोड़ा, सचिन पुरूथी, सुनील माटिया, गुंजन अरोड़ा, अशोक गर्ग, भारत माटिया, रामकुमार वर्मा, ब्रह्मप्रकाश टंडन, दारी मनचंदा, राजीव आर्य सन्नी, कर्ण चानना, मलखान सिंह सढुरा, संदीप सैनी, मास्टर गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।