Yamunanagar News : भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से महिला सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0
183
Training camp organized by Bharat Vikas Parishad
रादौर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य।
(Yamunanagar News) रादौर। भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से शहर के सफल पैलेस रादौर में हरियाणा उत्तर प्रान्त की महिला सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि अलका शर्मा (निदेशक चैतन्य ग्रुप), विशिष्ट अतिथि पूजा अग्रवाल (समाज सेविका, पंचकूला), विशिष्ट अतिथि इंदु मेहता (निदेशक इंडियन पब्लिक स्कूल, रादौर), कार्यक्रम अध्यक्ष गीता गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव महिला सहभागिता), अविनाश शर्मा, डॉ परमजीत पाहवा, धीरज भाटिया, कपिल गुप्ता, पूनम सैनी, सविता गुप्ता, द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व वन्दे मातरम गीत के साथ किया गया। प्रांतीय कार्यक्रम में 6 जिलों की 30 शाखाओं से 200 महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को स्वाबलम्बी एवं संस्कारित परिवार निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा, ताकि संस्कारित परिवार के निर्माण से ही संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में शाखा रादौर द्वारा आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा महिला अध्यक्ष अनीता पुजारा, उपाध्यक्ष सोनम आहूजा, मीना माटिया, मधु गुप्ता, रस्मीन कौर, मनीषा अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, सिमरन अरोड़ा, नीलम काम्बोज, प्रवेश काम्बोज, सुषमा गर्ग, पूनम चोपड़ा, पूजा मित्तल, गीतू चोपड़ा, नीतू चोपड़ा, नीलम सचदेवा, सावी गोयल, सुनीता गर्ग, डॉ प्रीत गर्ग, बबली गुप्ता, नेहा सैनी, राखी शर्मा, सलोनी, कंचन आहूजा, गरिमा काम्बोज, ममता गुप्ता, सुमन अरोड़ा, सविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।