(Yamunanagar News) जगाधरी। हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता हैं l महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है।
समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो : बन्तो कटारिया
बन्तो कटारिया ने कहा समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कटारिया ने कहा आज देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें महिलाएं पीछे हों। जिन क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है, वे हैं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। रसायनों के उपयोग के कारण हमारी धरती माता को नुकसान हो रहा है। देश की नारी शक्ति इस नुकसान से राहत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा रही है।”
बन्तो कटारिया ने मोदी सरकार साथ हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना पर भी प्रकाश डाला और कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। साथ ही सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओ को मिल रहा हैं l जैसे : हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत रु. 500 में गैस सिलेंडर अब तक 13 लाख गरीब परिवारों को मिल चूका हैं l
स्वयं सहायता समूहों की 1.85 लाख महिलाओ को बनाया लखपति दीदी, धानमंत्री मातृ वन्दना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, आदि l इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सन्नी राजपूत,मनीष कटारिया, पुलकित कटारिया साथ रहे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन