(Yamunanagar News) यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन सेल, वुमेन स्टडी सेंटर व एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला पुलिस थाना की सेफ सिटी इंचार्ज एएसआई नीलम मुख्य वक्ता रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, वुमेन सेल कनवीनर डॉ मीनाक्षी सैनी, वुमेन स्टडी सेंटर कनवीनर डॉ मोनिका शर्मा व एनसीसी इंचार्ज मेजर गीता शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान कांस्टेबल अनीशा व पूनम भी उपस्थित रहीं।
शहरी वातावरण में महिलाओं की सुरक्षा का खतरा बढता जा रहा
नीलम ने कहा कि शहरी वातावरण में महिलाओं की सुरक्षा का खतरा बढता जा रहा है। जहां दिन दिहाडे महिलाओं के साथ अनेक अपराध हो रहे है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल की सहायता के साथ-साथ महिलाओं का स्वयं जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। लडकियों के साथ साइबर क्राइम, यौन उत्पीडन, छेडछाड, शारीरिक व मानसिक हिंसा की घटनाएं बढ रही है।
जब तक लडकियों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं रहेगी, तो ऐसे वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों में हुई महिला दुर्घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल में जीने और काम करने का पूरा अधिकार है। सरकार ने शहरी क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अनेक सुविधाएं दी है। पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 और 112 पर किसी भी समय अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांगी जा सकती है। उन्होंने सभी छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाया। दुर्गा शक्ति पर एक विडियो भी दिखाई। दुर्घटना के समय धैर्य और साहस से काम लें।
डॉ सुरिंद्र कौर ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे हर बात अभिभावकों के साथ सांझा करें। ऐसा करने से जहां अभिभावकों का उन पर विश्वास कायम रहेगा, वहीं उन्हें अच्छे व बुरे की पहचान के बारे में भी जानकारी मिलेगी। लडकियों के साथ ज्यादातर क्राइम सोशल मीडिया के दुरूपयोग करने से बढ रहे है। सतर्कता व जागरूकता के जरिए ही क्राइम से बचा सकता है।
मेजर गीता शर्मा ने कहा कि लडकियां जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ शिखा, डॉ सुमन, डॉ अमनप्रीत, प्रिया, डा स्मृति ने सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें: Apple Foldable iPhone के फीचर्स लीक, देखें संभावित प्राइस
यह भी पढ़ें: Tata Nexon कॉम्पैक्ट सेगमेंट में जबरदस्त ग्राउंड कलियरैंस और सेफ्टी